{"_id":"6a3af3df76e5d6864c0a624c","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-133464-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खो-खो और रस्सीकूद स्पर्धा में छात्राओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खो-खो और रस्सीकूद स्पर्धा में छात्राओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ में 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन जम्मू संभाग की ओर से छात्राओं के लिए आयोजित 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो और रस्सीकूद की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें जम्मू संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों की 134 छात्राएं भाग ले रही हैं।
विद्यालय के प्राचार्य सूरज प्रसाद ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रतिवर्ष विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं, जिससे उन्हें राज्य और राष्ट्रीय टीमों में चयन के अवसर प्राप्त होते हैं।
प्रतियोगिता में खो-खो की अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की लगभग 8 टीमों की 96 छात्राएं तथा रस्सीकूद प्रतियोगिता में 39 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार दोपहर तक खेले गए लीग मुकाबलों में अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग में केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 सांबा, केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 अखनूर, केंद्रीय विद्यालय जिंद्रह, केंद्रीय विद्यालय सुंदरबनी तथा केंद्रीय विद्यालय जोधपुर-डोडा की टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। इसमें विजेता खिलाड़ियों और टीमों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।