सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: रावी के एक्सपोर्ट पुल से आज शुरू होगा यातायात

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए लखनपुर रिसेप्शन सेंटर में पंडाल का निर्माण शुरू



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। पंडाल तैयार किया जा रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले लखनपुर स्थित स्वागत एवं पंजीकरण केंद्र (रिसेप्शन सेंटर) को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। वहीं, पंजाब के माधोपुर को जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाले रावी दरिया के एक्सपोर्ट पुल को भी मरम्मत के बाद बुधवार को खोल दिया जाएगा।
रिसेप्शन सेंटर में करीब 500 श्रद्धालुओं के विश्राम की क्षमता वाले आधुनिक वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पंडाल में यात्रियों के बैठने और आराम करने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंच भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा, पंडाल में पर्याप्त रोशनी और वेंटिलेशन सुनिश्चित करने के लिए लाइट एवं पंखों की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, एक जुलाई को लखनपुर से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना होना है। इसे देखते हुए यात्रा मार्ग और स्वागत केंद्र पर सभी व्यवस्थाओं को समय रहते अंतिम रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यात्रा के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी आवश्यक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मंगलवार को खरोट मोड़ स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर की दूसरी ट्यूब को भी आम वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया, जिससे यातायात दबाव कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed