सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Minibus carrying pilgrims to Mata Sukrala overturns

Kathua: माता सुकराला दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की मिनीबस पलटी, 23 यात्री घायल, 11 की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 24 Jun 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
सार

बिलावर के डिंगी सिम्बली के पास श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें 23 लोग घायल हो गए। हादसे में 11 यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है।

Minibus carrying pilgrims to Mata Sukrala overturns
डिंगी सिम्बली के पास मिनी बस खाई में गिरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बिलावर क्षेत्र के डिंगी सिम्बली के पास बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक मिनीबस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 23 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है।  जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।


जानकारी के अनुसार मिनीबस (पंजीकरण संख्या JK21B-7776) सांबा जिले के गोरन और सुंब क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर माता सुकराला देवी के दर्शन के लिए जा रही थी। सुबह करीब 10:30 बजे धार रोड पर गांव रामपुर के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद मिनीबस सड़क से नीचे खाई की ओर लुढ़क गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed