{"_id":"6a35a14729c8045b0a0156ba","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-133317-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अगले सप्ताह सहार खड्ड के दूसरे पुल से दौड़ेंगे वाहन, भार क्षमता जांचने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अगले सप्ताह सहार खड्ड के दूसरे पुल से दौड़ेंगे वाहन, भार क्षमता जांचने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सहार खड्ड पुल पर क्षतिग्रस्त दूसरे पुल की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। सोमवार से एक बार फिर इस पुल से होकर वाहन गुजर सकेंगे। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बाद सहार खड्ड का यह पुल बीते साल अगस्त में क्षतिग्रस्त हुआ था।
पुल के पिलर धंसने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। इसके बाद से ही ट्रैफिक एक ही पुल से जारी है। शुक्रवार को हाईवे प्राधिकरण ने सहार खड्ड पुल के नवनिर्मित पिलर वाले हिस्से पर भार क्षमता जांचने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान 30-30 टन वजनी चार लोड वाहनों को 24 घंटे के लिए पुल पर रखा गया है ताकि यातायात को सुचारू करने से पहले पुल की सुरक्षा और क्षमता को जांचा जा सके।