{"_id":"69f111a63450b1b5a70ea8a8","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-131513-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: प्रशासन की तैयारियां तेज, सुविधाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: प्रशासन की तैयारियां तेज, सुविधाओं का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में विकास कार्य का शुभारंभ करते एडीजीपी मुख्यालय मनीष
विज्ञापन
डीसी, एसएसपी ने लखनपुर स्थित यात्रा ट्रांजिट स्थलों का निरीक्षण किया
श्री अमरनाथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को डीसी राजेश शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में लखनपुर का दौरा किया। उन्होंने यात्रा मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपायुक्त ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन को सुनिश्चित बनाने के लिए चिह्नित किए गए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने लखनपुर स्थित फैसिलिटेशन सेंटर के लिए चयनित विभिन्न भवनों का दौरा किया। यहां श्रद्धालुओं के पंजीकरण, मार्गदर्शन, सहायता और जिला सीमा में प्रवेश के बाद सुचारु आवाजाही की व्यवस्था की जानी है।
उपायुक्त ने मौके पर बुनियादी ढांचे की स्थिति, पेयजल उपलब्धता, बिजली आपूर्ति, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा प्रबंध और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े प्रस्तावित इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी होनी चाहिए। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने गुरु तेग बहादुर कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज का निरीक्षण किया। इन्हें यात्रा के दौरान यात्री ठहराव केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि यात्रियों के ठहरने वाले केंद्रों पर स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा के आरंभ से काफी पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। साथ ही हेल्प डेस्क स्थापित करने, पर्याप्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने, चिकित्सा सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध करने और पेयजल, शौचालय, रोशनी एवं सुरक्षा की सुविधाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान लखनपुर में वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा।
Trending Videos