{"_id":"69f11cd65c9f65dff70175d8","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-131514-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नशा हटाओ, देश बचाओ के नारों से गूंजे स्कूल परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नशा हटाओ, देश बचाओ के नारों से गूंजे स्कूल परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम और नशा विरोधी रैली आयोजित किए गए। पुलिस ने लोगों को खासकर युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। इस दौरान स्कूल परिसर नशा हटाओ, देश बचाओ के नारों से गूंज उठे।
पुलिस की ओर से हीरानगर स्थित इंफेंट जीसस हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरानगर थाना प्रभारी अमित सांगड़ा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों की लत के खतरनाक परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और अपने आसपास भी यदि किसी को इस दलदल में फंसता देखें तो समय रहते जागरूक करें। इसी तरह राजबाग थाना क्षेत्र के लच्छीपुर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में भी कार्यक्रम किया गया।
इसमें थाना प्रभारी सुशील शर्मा ने छात्रों और स्थानीय लोगों को बताया कि किस प्रकार नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है। उन्होंने कहा कि नशा से अपराध, घरेलू कलह, आर्थिक बर्बादी और सामाजिक विघटन की वारदातें बढ़ रही है। लिहाजा नशे के खिलाफ समाज के हर वर्ग को एकजुट होना होगा। लखनपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर इलाके में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के सहयोग से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में पुलिस अधिकारियों, स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों, युवा वर्ग, स्थानीय निवासियों और सिविल सोसायटी के सदस्यों ने भाग लिया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशा हटाओ, देश बचाओ और स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज जैसे प्रभावशाली नारे लगाकर पूरे क्षेत्र में जनजागरूकता का संदेश फैलाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लोगों और पुलिस के बीच मजबूत साझेदारी बनाकर ही नशे के इस जाल को तोड़ा जा सकता है और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X