{"_id":"69f11a0f8cbda185860fcc20","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-131498-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मुख्यमंत्री का लोहाई मल्हार व बनी दौरा आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मुख्यमंत्री का लोहाई मल्हार व बनी दौरा आज, तैयारियां पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
बनी में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर चल रही तैयारियांसंवाद
विज्ञापन
कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, मेला मैदान में जनसभा प्रस्तावित
बनी में होटल पूरी तरह से पैक, सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध सुनिश्चित
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बनी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बुधवार को जिले के पहाड़ी बनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे लोहाई मल्हार और बनी में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री की एक जनसभा भी मेला मैदान में प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले मंगलवार को प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। प्रशासनिक अधिकारी लोहाई मल्हार और बनी में डेरा डाले हुए हैं। जिले के सभी विभागों के अधिकारी बनी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार शाम तक पहुंच चुके थे। मुख्यमंत्री के दौरे और अधिकारियों के आगमन से बनी में होटल पूरी तरह से पैक हो गए हैं। सुरक्षा के भी चाक-चौबंद प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू भी बनी पहुंच रही हैं। दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है और लोगों को कई घोषणाओं की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे लोहाई मल्हार पहुंचेंगे। इसके बाद वे बनी पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री डिग्री कॉलेज बनी में 50 छात्राओं के लिए पांच करोड़ की लागत से निर्मित गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही कॉलेज की साइंस लैब का उद्घाटन, कॉलेज बस को झंडी दिखाना और आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर, लाइब्रेरी और दस क्लासरूम का लोकार्पण भी करेंगे। इनका निर्माण लगभग 1.09 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री सीएचसी बनी में स्टाफ के लिए 2.5 करोड़ की लागत से बनने वाली रिहायशी इमारत का शिलान्यास करेंगे तथा डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। वहीं, एनएचपीसी अस्पताल को मिली 98 लाख की नई इमारत स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जाएगी और मुख्यमंत्री वहां एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री बनी के हायर सेकेंडरी स्कूल में एक नई इमारत का उद्घाटन करेंगे। वहीं, हाई स्कूल लोहाई मल्हार की अधूरी इमारत का भी उद्घाटन करेंगे। इसका उल्लेख प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में भी किया था।
बनी को मुख्यमंत्री से उम्मीदें
1 सरथल में विकास परियोजनाओं को मिले रफ्तार, पर्यटन विस्तार की योजनाओं की उम्मीद
2 बिलावर से देहरी गला के रास्ते बनी का सीधा संपर्क, ऐसे में लोहाई मल्हार का इलाका भी सीधा बनी से जुड़ सकेगा
3 भंडार से हिमाचल के चंबा के लिए सीधा संपर्क होने से अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी का एक ओर मार्ग खुलेगा, धार्मिक पर्यटन भी बढ़ेगा
4 क्षेत्रीय विकास के तहत बनी में सेवा दो परियोजना से मिलने वाली उत्पादन की एक प्रतिशत राशि स्थानीय स्तर पर खर्च किए जाने का प्रावधान
5 सेवा चरण एक और तीन को शुरू किए जाने के लिए प्रयास शुरू करना
6 सेवा और खाद को बिजली उत्पादन और ट्राउट पालन के लिहाज से विकसित करना
7 बनी सब डिवीजन के जंगलों को बचाने के लिए उचित कदम उठाए जाने और निगरानी बढ़ाने की जरूरत
बड़े पैमाने पर हुए कशमल के अवैध दोहन मामले की उच्च स्तरीय जांच की उम्मीद, दोबारा ऐसा न हो इसका भी भरोसा
8 सरथल में गंडोला परियोजना, पूरे क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी
9 बनी में मिनी सचिवालय, निकाय की स्थापना, बस स्टैंड का निर्माण
10 बनी में डॉक्टरों और शिक्षकों की कमी को पूरा किए जाने की उम्मीद
.........
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X