{"_id":"69c98302143fbd6a8501e6b7","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-130466-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण और परिवार नियोजन पर विस्तृत चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण और परिवार नियोजन पर विस्तृत चर्चा की
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
मासिक बैठक एवं रिफ्रेशर प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ताओं को दी गई अहम जानकारी। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक एवं रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक एवं रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान अधिकारियों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, परिवार नियोजन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को कार्यों में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा करना और उन्हें नई स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और बेहतर प्रदर्शन करने वालों की सराहना की गई। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने सभी आशा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
Trending Videos