{"_id":"69c98172cad97c12920cff72","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-130467-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी में बारिश के बाद सड़कों पर फिसलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी में बारिश के बाद सड़कों पर फिसलन
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
बनी में सुबह से जारी बारिश के बाद आसमान में दिखी धुंध। संवाद
विज्ञापन
जनजीवन प्रभावित, लोगों को आवागमन में आ रहीं परेशानियां
वाहन चालकों और राहगीरों को करना पड़ा जोखिम भरा सफर
शाम होते-होते साफ हो गया मौसम, कृषि के लिए लाभकारी है मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बारिश ने रविवार सुबह बनी क्षेत्र में जनजीवन को एक बार फिर प्रभावित कर दिया। ग्रामीण इलाकों की कच्ची और खराब सड़कों पर हालात और भी कठिन हो गए। सुबह के समय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़कों पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों और राहगीरों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ा जिससे हादसों की आशंका बनी रही।
बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और क्षेत्र में ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे दी। हालांकि शाम होते-होते मौसम साफ हो गया जिससे लोगों ने राहत महसूस की। कृषि के दृष्टिकोण से यह बारिश लाभकारी मानी जा रही है।
कोट
यदि आने वाले दिनों में मौसम इसी प्रकार बना रहा तो क्षेत्र में फसलों की बंपर पैदावार होने की संभावना है। यह बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि इससे खेतों को आवश्यक नमी मिल रही है जो आने वाली फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।
- सुरिंदर कुमार, सहायक कृषि अधिकारी
Trending Videos