{"_id":"69f6642bc61df9ba2a0525cf","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-131635-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी में तेज बारिश और ओलावृष्टि, किसानों को पनीरी बचाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी में तेज बारिश और ओलावृष्टि, किसानों को पनीरी बचाने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 03 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
बनी में ओलावृष्टिसंवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बनी। क्षेत्र में मौसम ने शनिवार दोपहर बाद करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। कुछ स्थानों पर बड़े-बड़े ओले गिरने से लोगों में चिंता जरूर बढ़ी। राहत की बात यह रही कि फसलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार ताजा मौसम घटनाक्रम के बावजूद क्षेत्र में खड़ी फसलें सुरक्षित हैं और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। विभाग ने बताया कि इस समय स्थानीय किसान जिस पनीरी की तैयारी कर रहे हैं वह शुरुआती विकास चरण में है। कुछ पौधे अभी विकसित हो रहे हैं और अगले कुछ दिनों में रोपाई के लिए तैयार हो जाएंगे।
विभाग ने यह भी जानकारी दी कि क्षेत्र में जल्द ही मक्की की बिजाई का सीजन शुरू हो जाएगा। इसके लिए मौजूदा मौसम काफी अनुकूल माना जा रहा है। लगातार बेहतर हो रहे मौसम के चलते आने वाले समय में सब्जियों और अन्य फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जो किसान पनीरी तैयार कर रहे हैं, वे एहतियात के तौर पर अपनी नर्सरी को प्लास्टिक शीट या अन्य सुरक्षित उपायों से ढक कर रखें, ताकि भविष्य में यदि फिर से ओलावृष्टि या तेज बारिश होती है तो पौधों को नुकसान से बचाया जा सके।
Trending Videos