सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news, protest news

Kathua News: रसोई गैस के लिए हंगामा, एजेंसी के बाहर कॉलेज रोड पर प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 16 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news, protest news
एजेंसी के बाहर रोष जताते लोगों को समझाती पुलिस संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बुकिंग के बाद भी एलपीजी की डिलीवरी नहीं मिलने पर भड़के लोग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला प्रशासन के पर्याप्त एलपीजी होने के दावों के विपरीत जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। बुकिंग करवाने के कई दिन बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। बुधवार को उपभोक्ताओं ने एचपी गैस एजेंसी के बाहर कॉलेज मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।
मार्ग पर आधा घंटा यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को शांत करवाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गैस की कमी से घरों में खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। गैस एजेंसी का दावा है कि सिलिंडर की सप्लाई घर में की जा रही है। शहर के वार्ड 4 निवासी सुरिंदर कुमार ने आरोप लगाया कि 9 अप्रैल को गैस की बुकिंग करवाई थी लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई। घर में गैस नहीं होने के चलते पिछले छह दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहा है। एजेंसी में बैठे लोग है कि संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वार्ड के जयकरण का आरोप है कि गत 13 जनवरी को सिलिंडर भरवाया था लेकिन मार्च में उसके नाम से कोई और सिलेंडर भरा कर ले गया। शिवानगर के सुदेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को मोबाइल में ओटीपी आ चुका है लेकिन एलपीजी नहीं मिल रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गैस एजेंसी वाले जानबूझ कर उपभोक्ताओं को सिलिंडर डिलीवर करने में देरी कर रहे है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस गोदाम में गैस के भरे ट्रक खड़े हैं पर गैस नहीं दी जा रही है। महिला ने बताया कि सुबह से दोपहर तक लाइन में लगे रहते है लेकिन गैस एजेंसी वाले बुकिंग काउंटर जब चाहे बंद कर देते हैं और कभी भी खोल देते है। उपायुक्त का बार-बार आश्वासन देना कि गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तो गैस आखिर कहां जा रही है।

कॉलेज हॉस्टलों में गैस की किल्लत से अधिकारी को कराया अवगत
कठुआ। बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के शिष्टमंडल ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के सहायक निदेशक से मुलाकात की। अभाविप के जिला संयोजक कुलबीर सिंह ने बताया कि कॉलेज के लड़को और लड़कियों के हॉस्टलों में गैस की किल्लत के चलते विद्यार्थियों को समय पर भोजन नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद सहायक निदेशक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित गैस एजेंसियों को आदेश जारी कर हॉस्टलों में प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए कहा है। शिष्टमंडल में संगठन के संयुक्त सचिव शबाना फारूक, प्रांत सह मंत्री राहुल ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed