{"_id":"6a3447214e38518c740f094d","slug":"shera-gurjar-defeated-iranian-wrestler-to-win-ramkot-kesari-title-kathua-news-c-201-1-knt1006-133304-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ईरान के पहलवान को पटकनी देकर शेरा गुर्जर ने हासिल किया रामकोट केसरी का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ईरान के पहलवान को पटकनी देकर शेरा गुर्जर ने हासिल किया रामकोट केसरी का ताज
विज्ञापन
रामकोट में दंगल शुरू करवाते विधायक सतीश शर्मा व डीसी राजेश शर्मा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
50 हजार से अधिक दर्शकों ने देखा रोमांचक मुकाबला, विजेता को प्रदान की गई तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 97वें रामकोट केसरी दंगल-2026 ने एक बार फिर वीरवार को कुश्ती प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। दंगल में देश-विदेश के नामी पहलवानों ने अपनी ताकत और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। मौके पर 50 हजार से अधिक दर्शकों की मौजूदगी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
वर्ष 1930 से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रामकोट में वीरवार को इसका आयोजन किया गया। दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण 97वें रामकोट केसरी खिताब के लिए आयोजित फाइनल मुकाबला रहा। इसमें ईरान के पहलवान मिर्जा का सामना भारत के शेरा गुर्जर से हुआ। बेहद रोमांचक मुकाबले में शेरा गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और 97वें रामकोट केसरी का ताज अपने नाम कर लिया। विजेता को तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
दंगल में कुल 55 मुकाबलों का फैसला किया गया। दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि वाली सेमीफाइनल श्रेणी की कुश्ती में ईरान के हामिद ने डेरा बाबा फलाही के तालिब अली को अंकों के आधार पर हराया। डेढ़ लाख रुपये की कुश्ती में भूपिंदर अजनाला ने विश्व चैंपियनशिप गोल्ड मेडलिस्ट दिनेश गुलियान को पराजित किया। वहीं, एक लाख 25 हजार रुपये की कुश्ती में गुरजीत मगरोड़ ने सुमित गुर्जर को शिकस्त दी। एक लाख रुपये की कुश्ती में रियासी के उभरते पहलवान सुरजीत ने पखोके के आकाश को अंकों के आधार पर हराया, जबकि 80 हजार रुपये की कुश्ती में आकाश बदरी ने बिल्लू होशियारपुर को मात दी।
विज्ञापन
आयोजकों ने बताया कि दंगल के दौरान जिन मुकाबलों का स्पष्ट निर्णय नहीं हो पाया, उनका फैसला अंकों के आधार पर किया गया। युवा और उभरते पहलवानों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और खूब तालियां बटोरीं। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों की भागीदारी ने भी इस आयोजन की प्रतिष्ठा को और बढ़ाया। इस आयोजन को सफल बनाने में मलेशिया से गुशू, विनय गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रदीप खजूरिया, रविकांत, रॉकी मेहरा, राजिंदर कुमार आदि युवाओं ने अहम भूमिका निभाई। अंत में दंगल कमेटी ने सभी को अगले वर्ष 17 जून 2027 को आयोजित होने वाले 98वें रामकोट केसरी दंगल में भाग लेने का निमंत्रण दिया।
पुरस्कार वितरण समारोह में बिलावर के विधायक सतीश शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके अलावा, संयुक्त निदेशक शिक्षा डॉ. जगदीश मेहरा, एडीसी बिलावर विश्वजीत सिंह, एसपी ऑपरेशन बिलावर पृथपाल सिंह, तहसीलदार रामकोट, एसएचओ बिलावर तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। मौके पर रोहित सेठी, बीडीसी सदस्य अभय खजूरिया, पूर्व डीडीसी, पूर्व सरपंच रामकोट और पुलिस चौकी प्रभारी रामकोट भी मौजूद रहे। समारोह में दंगल कमेटी के अध्यक्ष राजेश गुप्ता और निदेशक प्रदीप खजूरिया की विशेष भूमिका रही।