{"_id":"698a3131d9ed66bf4e028498","slug":"lg-says-terrorist-infrastructure-must-be-uprooted-completely-jammu-and-kashmir-will-be-freed-from-terrorism-an-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: एलजी बोले- आतंकी ढांचे को जड़ से उखाड़ना होगा, जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद और मादक पदार्थों से करेंगे मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: एलजी बोले- आतंकी ढांचे को जड़ से उखाड़ना होगा, जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद और मादक पदार्थों से करेंगे मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को आतंक के साथ-साथ मादक पदार्थों से मुक्त करेंगे। दस साल बाद आयोजित हो रहे जम्मू-कश्मीर पुलिस शहीद स्मृति हॉकी टूर्नामेंट में उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान पर जोर दिया।
एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : @OfficeOfLGJandK
विज्ञापन
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को आतंक के साथ-साथ मादक पदार्थों से मुक्त करेंगे। दस साल बाद आयोजित हो रहे जम्मू-कश्मीर पुलिस शहीद स्मृति हॉकी टूर्नामेंट में उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान पर जोर दिया। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यह हॉकी टूर्नामेंट उसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
Trending Videos
केके हक्कू स्टेडियम में सोमवार को पांचवें जम्मू-कश्मीर पुलिस शहीद स्मृति हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के वीर जवानों ने देश के भविष्य के लिए अपने वर्तमान का बलिदान दिया है। उन्होंने वर्दी को कर्तव्य माना और राष्ट्रीय सम्मान को जीवन से ऊपर रखा। ऐसे शहीदों की स्मृति कभी फीकी नहीं पड़ती बल्कि आने वाली पीढ़ियों की रगों में प्रेरणा बनकर दौड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी ढांचे को जड़ से उखाड़ना होगा
एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद कर्तव्य और त्याग की भावना के प्रतीक हैं। समाज की जिम्मेदारी है कि इन मूल्यों को युवाओं तक पहुंचाए ताकि उनका चरित्र मजबूत हो। उपराज्यपाल ने कहा कि समाज के साथ मिलकर आतंकी ढांचे को जड़ से उखाड़ना होगा। हम हर घड़ी चुनौतियों और बाधाओं को पार करते हुए नित नए कीर्तिमान हासिल करते जाएंगे।
पुलिस का सिविक एक्शन प्रोग्राम एक सोच
उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिविक एक्शन प्रोग्राम सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं बल्कि एक सोच है। यह साबित करती है कि स्थायी शांति आपसी विश्वास और समुदाय की भागीदारी से ही संभव हो सकती है। सुरक्षा तभी मजबूत होती है जब समाज और पुलिस के बीच भरोसा होता है। इस दौरान डीजीपी नलिन प्रभात, स्पेशल डीजी समन्वय एसजेएम गिलानी, कमांडेंट जनरल होम गार्ड्स, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ अब्दुल गनी मीर, एडीजीपी आर्म्ड आनंद जैन व पुलिस और सिविल प्रशासन के सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।