{"_id":"68c09dd4890f6cdc850273e0","slug":"instructions-to-restore-basic-facilities-in-kalaban-without-delay-poonch-news-c-165-1-sjam1004-104661-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: कालाबन में बिना देरी बुनियादी सुविधाएं बहाल करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: कालाबन में बिना देरी बुनियादी सुविधाएं बहाल करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Wed, 10 Sep 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने मंगलवार दोपहर को उपमंडल मेंढर के कालाबन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान बारिश के कारण भूस्खलन और जमीन धंसने की स्थिति का आकलन किया। कई परिवारों ने अपने घरों के पूरी तरह या आंशिक रूप से ढहने और पानी व बिजली जैसी आवश्यक सेवाओं के ठप होने की जानकारी दी।
डीसी ने संबंधित विभागों को बिना किसी देरी के बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को टेंट, राशन, चिकित्सा आपूर्ति और अन्य आवश्यक वस्तुओं सहित राहत सामग्री प्रदान की। प्रभावित परिवारों को मुआवजा भी वितरित किया। डीसी ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी भी बाढ़ प्रभावित परिवार को छोड़ा नहीं जाएगा और इस कठिन समय में हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। डीसी ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गली कालाबन का भी दौरा किया।
Trending Videos