{"_id":"689113f602975d25ca0f06df","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-398-1-pmd1001-231-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: स्वयंभू शिवलिंग पर जल चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: स्वयंभू शिवलिंग पर जल चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
- फोटो : purmanda news
विज्ञापन
पुरमंडल। सावन माह के अंतिम सोमवार को जम्मू के पुरमंडल क्षेत्र में आस्था का संगम देखने को मिला। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उमड़े। भक्तों ने स्वयंभू शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर बरोड़ी गांव से शिव भक्तों की एक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई, जो शिव मंदिर परिसर तक पहुंची और जल अर्पण के साथ संपन्न हुई। पूरे मार्ग में ‘बम भोले’ के जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान शिव मंदिर परिसर में एक भव्य हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही आए हुए लोगों ने विधिपूर्वक रुद्राभिषेक भी किया। इस मौके पर 100 से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक किया।
इस पावन आयोजन में क्षेत्रवासियों समेत दूर-दराज़ से आए भक्तों ने भी भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
Trending Videos