सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Movement of people and vehicles restricted in Kalaban

Poonch News: कालाबन में लोगों, वाहनों की आवाजाही पर रोक एसडीएम ने डाला डेरा, जमीन धंसने और भूस्खलन पर प्रशासन की नजर

विज्ञापन
Movement of people and vehicles restricted in Kalaban
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पुंछ। पांच दिनों से कालाबन में जमीन धंसने एवं भूस्खलन होने से पचास से अधिक घरों, मस्जिद एवं कब्रिस्तान के क्षतिग्रस्त होने के बाद सैंकड़ों परिवार सामान एवं माल मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों पर डेरा डाले हैं। इस बीच एसडीएम इमरान रशीद कटारिया ने प्रभावित क्षेत्र में लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम मंगलवार और बुधवार को रातभर डेरा डाले रहे और जमीन धंसने व भूस्खलन की स्थिति पर नजर रखी। इससे पहले वन एवं जलशक्ति मंत्री जावेद अहमद ने गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। पीड़ित परिवारों से बातचीत भी की थी। वहीं एसडीएम मेंढर इमरान रशीद कटारिया अन्य अधिकारियों के साथ मंगलवार रात से बुधवार रात तक कालाबान में डेरा डाले रहे। एसडीएम का कहना है कि कालाबन की स्थिति पर प्रशासन की पूरी नजर है। पांचवें दिन भी जमीन धंसने और भूस्खलन के कारण कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed