सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   poonch news, flood fund news

Poonch News: 1500 घर बनाए जाने के समझाैते से बाढ़, गोलाबारी पीड़ितों में जगी उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Updated Mon, 15 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
poonch news, flood fund news
पुंछ जिले के गांव खड़ी करमड़ा में शहनाज अख्तर का पाकिस्तानी गोलाबारी से क्षतिग्रस्त मकान पांच म
विज्ञापन
प्रशासन ने गत दिनों एचआरडीसी इंडिया के साथ किया है समझाैता
Trending Videos

पुंछ। पाकिस्तानी गोलाबारी, बाढ़ और आतंक पीड़ितों को तीन कमरों वाला घर दिए जाने को लेकर प्रशासन और एक एचआरडीसी कंपनी के बीच हुए समझाैते से जिले के लोगों में खुशी है। पीड़ितों को अब अपनी छत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। समझाैते के तहत 1500 स्मार्ट घर बनाए जाएंगे।
पुंछ में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी गोलाबारी में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और पुंछ नगर सहित जिले में 300 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए थे जबकि 16 लोगों की मौत हो गई थी। अब उपराज्यपाल की माैजूदगी में 1500 घर बनाने के समझाैता पत्र पर हस्ताक्षर ने लोगों की उम्मीदों को नए सिरे से जिंदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के गांव खड़ी करमाड़ा के गोलाबारी पीड़ितों मोहम्मद शरीफ, शहनाज अख्तर और सैद बी का कहना है कि गोलाबारी में हमारा सब कुछ बर्बाद हो गया था। अब उपराज्यपाल ने हमारे लिए मकान बनाने की बात कही है जिसकी हमें बहुत खुशी है। बस हम इतना चाहते हैं कि हमारे लिए जल्दी मकान बनाए जाएं। सर्दी शुरू होने से पहले एक कमरा ही बन जाए तो हम ठंड से बच सकते हैं। पुंछ नगर निवासी सुरजन सिंह का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी गोलाबारी ने पुंछ में बहुत तबाही मचाई लेकिन जिस प्रकार केंद्र सरकार ने हमारा मनोबल बढ़ाया है हम इसके लिए सरकार के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed