{"_id":"68a4ecb023f08d750f05a3a0","slug":"poonch-news-resue-operation-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-104548-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: ग्रामीण बोले, हमारे साथ माल-मवेशियों को भी निकालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: ग्रामीण बोले, हमारे साथ माल-मवेशियों को भी निकालें
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
पुंछ में पुलत्स्य नदी की धारा के उस पार खेतों में बने मकान जिसमें 30 लोग फंसे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
30 लोगों को निकालने के लिए चार बार चलाया अभियान, साथ आने से किया मनापुंछ। कनूईयां बेला में पुलत्स्य नदी की दो धाराओं के बीच फंसे 30 लोगों को निकालने के लिए टीमों ने चार बार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लोगों के इंकार करने पर टीमों को बैरंग लौटना पड़ा।
मंगलवार को पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और एसओजी ने चार बार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हर बार लोगों के घरों को छोड़कर बाहर आने से इंकार किए जाने के कारण टीमें लौट गईं। नदी की धारा के उस पार फंसे 30 लोगों को बाहर निकालने के लिए सर्वप्रथम सुबह 8 बजे सेना, एसओजी और पुलिस ने डीएसपी हैडक्वाटर नीरज शर्मा की अगुवाई में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान सेना का एक जवान रस्सी के सहारे नदी के तेज बहाव के उस पार पहुंचा और लोगों को बाहर निकलने को कहा परंतु उन्होंने इंकार कर दिया। एक घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर सभी लोग लौट गए। इसके बाद शाम 5 बजे डीएसपी हैडक्वाटर की अगुवाई में चौथी बार 30 लोगों को निकालने के लिए प्रयास किया गया। इस अंतिम बार के प्रयास में पुलिस ने लोगों को सख्त निर्देश देते हुए ऑपरेशन में सहयोग करने को कहा। मगर लोगों ने कहा कि हमारे पास माल मवेशियों में दूध देने वाली भैंसे भी हैं जिन्हें छोड़कर हम यहां से नहीं निकलेंगे। इस पर पुलिस ने बच्चों और महिलाओं को निकालने का आग्रह किया मगर लोगों ने उसे भी ठुकरा दिया। इसके बाद टीमें बैरंग लोट आईं।
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार देर रात 9 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था, मगर नदी का बहाव तेज और अंधेरा होने के कारण स्थगित कर दिया गया था। सुबह बारिश नहीं होने के चलते लोगों ने इस पार आने से इंकार कर दिया है। यहां पांच से छह परिवारों के 30 लोग फंसे हैं और उनके आगे पीछे कई कनाल कृषि भूमि है और इसके दोनों तरफ पुलत्स्य नदी की धाराएं हैं लेकिन वह लोग खुद को सुरक्षित मानकर घर माल मवेशी और सामान छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
Trending Videos