सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Truck falls into river on Poonch Jammu National Highway in Poonch district, driver killed, two others injured

पुंछ में बड़ा हादसा: जम्मू-पुंछ हाईवे पर ट्रक नदी में गिरा, चालक की मौके पर मौत, दो घायल

अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 28 Feb 2026 11:11 AM IST
विज्ञापन
सार

पुंछ जिले में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामान से लदा ट्रक कलाई क्षेत्र में करीब 50 मीटर नीचे पुलस्त्य नदी में गिर गया, जिससे चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया गया है।

Truck falls into river on Poonch Jammu National Highway in Poonch district, driver killed, two others injured
पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक नदी में गिरा चालक की मौत दो अन्य घायल - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह सामान से लदा एक ट्रक जम्मू से पुंछ आते हुए कलाई क्षेत्र में दुर्घटना ग्रस्त हो कर करीब 50 मीटर नीचे पुलस्त्य नदी में जा गिरा। जिससे ट्रक चालक की मोके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में मृतक की पहचान चालक मकसूद अहमद पुत्र जैब दीन निवासी गांव फतेहपुर जिला पुंछ के रूप में हुई है जबकि घायलों की पहचान जहूर अहमद पुत्र मोहम्मद शरीफ और अरशद अहमद निवासी गांव धड़ा फतेहपुर जिला पुंछ के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed