{"_id":"6969d77742129bd2e70f2456","slug":"another-tragedy-after-class-10-results-16-year-old-girl-ends-life-in-rajouri-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri: 10वीं के परिणाम के बाद साइमा ने की आत्महत्या, एक विषय में फेल होने से छात्रा ने उठाया अंतिम कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri: 10वीं के परिणाम के बाद साइमा ने की आत्महत्या, एक विषय में फेल होने से छात्रा ने उठाया अंतिम कदम
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार
राजोरी में 16 वर्षीय छात्रा साइमा ने 10वीं के परिणामों में एक विषय में फेल होने के बाद आत्महत्या कर ली।
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन
विस्तार
कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद राजोरी जिले से एक और दुखद खबर सामने आई है। शाहपुर कोतरांका की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा, मोहम्मद रफीक की बेटी, कथित रूप से एक विषय में फेल होने के बाद आत्महत्या कर बैठी।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, छात्रा ने परीक्षा में एक पेपर पास न करने की खबर सुनने के बाद यह कदम उठाया। इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग और परिवार वाले इस अनहोनी घटना से स्तब्ध हैं। परिवार ने बताया कि साइमा परिणामों के बाद तनाव में थी, लेकिन किसी ने भी इस तरह का कदम उठाने की उम्मीद नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह घटना डोडा में सामने आए एक ऐसे ही मामले के तुरंत बाद हुई है, जहां एक लड़के ने एक विषय में असफल होने के बाद आत्महत्या कर ली थी।
मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि शैक्षणिक असफलताएं अस्थायी होती हैं और इन्हें कभी भी भविष्य की संभावनाओं का अंत नहीं माना जाना चाहिए।