फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Crime branch files chargesheet in visa fraud case in Jammu

Jammu Kashmir: विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर ठगी, पुर्तगाल वीजा मामले में क्राइम ब्रांच ने दाखिल की चार्जशीट

Tue, 18 Aug 2026 11:43 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 18 Aug 2026 11:43 AM IST
सार

जम्मू क्राइम ब्रांच ने पुर्तगाल का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर कई लोगों से ठगी के मामले में आरोपी कार्तिक चौधरी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन
Crime branch files chargesheet in visa fraud case in Jammu
क्राइम ब्रांच जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू क्राइम ब्रांच की स्पेशल क्राइम विंग (एससीडब्ल्यू) ने विदेश में नौकरी के लिए वीजा दिलाने के नाम पर कई लोगों से कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी कार्तिक चौधरी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोपी जम्मू के आरएस पुरा इलाके के पुराना पिंड का रहने वाला है।

विज्ञापन

चार्जशीट सोमवार को संबंधित अदालत में दाखिल की गई। इसके साथ गवाहों की सूची और जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेज भी अदालत के समक्ष पेश किए गए हैं।

पुर्तगाल वर्क वीजा के नाम पर ठगी का आरोप
मामला पुर्तगाल का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी की शिकायत से सामने आया था। प्रारंभिक जांच के दौरान इसी तरह की शिकायत लेकर सात और लोग सामने आए, जिन्हें जांच में शामिल किया गया। जांच में शिकायतों के आधार पर आरोपी पर लोगों को कथित तौर पर ठगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की गई।

बैंक रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने बैंक रिकॉर्ड, चेक से संबंधित दस्तावेज, यात्रा दस्तावेज, शिकायतकर्ताओं और गवाहों के बयान, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य तथा फोरेंसिक सामग्री की जांच की। आरोपी से जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की गई। फोरेंसिक जांच में संदिग्ध हस्ताक्षरों की तुलना आरोपी के नमूना हस्ताक्षरों से की गई, जिससे जांच को अतिरिक्त साक्ष्य मिले।

मॉड्यूलर किचन के नाम पर दूसरी शिकायत, केस दर्ज
क्राइम ब्रांच ने श्रीनगर की एक कंपनी के खिलाफ भी कई शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज किया है। कंपनी पर मॉड्यूलर किचन का काम पूरा करने के नाम पर रकम लेने के बाद काम नहीं करने, रकम वापस नहीं करने, आपराधिक विश्वासघात और साजिश के आरोप लगाए गए हैं। क्राइम ब्रांच के मुताबिक जम्मू की सैनिक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि श्रीनगर निवासी साजिद अहमद वानी ने मेसर्स चौधरी एंटरप्राइजेज फोरम की ओर से उसके घर में मॉड्यूलर किचन लगाने का प्रस्ताव दिया था।

पांच लाख रुपये का लोन हुआ था स्वीकृत
शिकायतकर्ता के अनुसार जम्मू के जेएंडके बैंक की गोले गुजराल शाखा से पांच लाख रुपये का लोन मंजूर हुआ था। यह राशि मॉड्यूलर किचन का काम कराने के लिए संबंधित कंपनी को ट्रांसफर कर दी गई। हालांकि आरोप है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद काम शुरू नहीं किया गया और रकम भी वापस नहीं की गई। इसी तरह की दो और शिकायतें भी सामने आईं जिनमें भुगतान लेने के बाद मॉड्यूलर किचन का काम पूरा नहीं करने का आरोप लगाया गया। प्रारंभिक जांच में शिकायतों के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद क्राइम ब्रांच ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed