{"_id":"68cc71985423cbd8af03c469","slug":"issue-challans-for-vehicles-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105527-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: 120 वाहनों का निरीक्षण 19 के चालान, पांच जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: 120 वाहनों का निरीक्षण 19 के चालान, पांच जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ ने कोटरंका-बुद्धल-कुंदरहान मार्ग पर लगाया नाका
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन लागू करने के लिए एआरटीओ की टीम ने कोटरंका-बुद्धल-कुंदरहान मार्ग पर व्यापक सड़क जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान 120 वाहनों की तलाशी ली गई। इनमें 19 वाहनों के ई-चालान काटे गए। इससे 1,02,000 की अनुमानित आय प्राप्त हुई। पांच वाहन जब्त किए गए। इनमें चार बुद्धल थाने में और एक कोटरंका पुलिस स्टेशन में रखा गया है।मोटर वाहन अधिनियम और नियमों के प्रावधानों के तहत चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य उल्लंघनों पर अंकुश लगाना और यातायात मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करना था। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा देने और जिला सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending Videos