{"_id":"6a29c9bb7cd1a10a97043660","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107466-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: देर रात गोलियों और धमाकों से गूंजा राजोरी डोरिमल और गंभीर मुगला क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: देर रात गोलियों और धमाकों से गूंजा राजोरी डोरिमल और गंभीर मुगला क्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोरिमल, गंभीर मुगला के जंगलों में सर्च ऑपरेशन 19वें दिन भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। राजोेरी जिले के डोरिमल, गंभीर मुगला के घने जंगलों में सुरक्षाबलों का घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) बुधवार को 19वें दिन जारी रहा। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान को और तेज कर दिया है हालांकि अब तक कोई बड़ी सफलता या ठोस सफलता हाथ नहीं लग पाई है।
सूत्रों के अनुसार रविवार और सोमवार को अभियान क्षेत्र में अपेक्षाकृत शांति रही थी। मंगलवार देर रात स्थिति फिर से सक्रिय हो गई। देर रात ऑपरेशन स्थल से ताजा गोलीबारी और कई भारी विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। बताया जा रहा है कि रातभर रुक-रुक कर फायरिंग और धमाकों की आवाजें आती रहीं, जो बुधवार सुबह तक जारी रहीं।
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है और जंगलों के भीतर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और घने जंगलों के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां लगातार तलाशी अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। सूत्रों के अनुसार रात के समय ऑपरेशन को प्रभावी बनाए रखने और जंगलों में दृश्यता बढ़ाने के लिए सुरक्षा बल बड़ी संख्या में नाइट इल्यूमिनेशन शेल (रोशनी वाले गोले) का उपयोग कर रहे हैं। इन शेलों के जरिए पूरे जंगल क्षेत्र को रोशन किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि क्षेत्र में छिपे संदिग्ध तत्वों की तलाश के लिए अभियान को और व्यापक बनाया गया है। विभिन्न सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें जंगलों के अलग-अलग हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। ड्रोन, आधुनिक निगरानी उपकरणों और अन्य तकनीकी संसाधनों का भी उपयोग किया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित खतरे का समय रहते पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों को भी एहतियात बरतने और ऑपरेशन क्षेत्र के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।