सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu Kashmir news

Rajouri News: मंजाकोट के कोटली कालाबन में भूमि धंसने से दो मकानों में आईं दरारें

संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Tue, 16 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
मंजाकोट के कोटली कलाबन में भूमि धंसने से दो मकानों में आई दरारें, प्रशासन ने परिवारों को सुरक्ष
विज्ञापन
प्रशासन ने परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया




संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। मंजाकोट क्षेत्र के कोटली कालाबन इलाके में भूमि धंसने की घटना सामने आई है। इससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। भूमि धंसने के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर दरारें पड़ गई हैं। दो रिहायशी मकान भी इसकी चपेट में आ गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। डीसी अभिषेक शर्मा के निर्देश के बाद तहसीलदार थन्नामंडी मजहर अली ने एसीआर के साथ संबंधित पटवारी और चौकीदार के साथ कोटली कालाबन स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भूमि धंसने की घटना राष्ट्रीय राजमार्ग के राइट ऑफ वे क्षेत्र के बाहर हुई है। प्रभावित क्षेत्र में जमीन में दरारें विकसित हुई हैं। इनका असर आसपास स्थित दो आवासीय मकानों पर भी पड़ा है। मकानों की दीवारों और फर्श में दरारें आने के कारण उन्हें असुरक्षित माना गया। सड़क निर्माण से और दो दिन पहले हुई बारिश से दरारें पड़ी हैं। प्रशासन ने दोनों प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने क्षेत्र की नियमित निगरानी की जा रही है।
लोगों ने क्षेत्र में भूमि धंसने के कारणों की जांच और स्थायी समाधान की मांग उठाई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करने की अपील की है। वही

कोट
मामला सरकार और प्रशासन के संज्ञान में है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
- मुजफर इकबाल खान, विधायक थन्नामंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed