फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Nikhil Sudan, a student from Rajouri, featured in the poster for the National Drug-Free Youth Campaign.

Rajouri News: राजोेरी के छात्र निखिल सूदन राष्ट्रीय नशा मुक्त युवा अभियान के पोस्टर में शामिल

विज्ञापन
Nikhil Sudan, a student from Rajouri, featured in the poster for the National Drug-Free Youth Campaign.
जीएमबीएचएसएस राजोेरी के 12वीं कक्षा के छात्र ने जम्मू-कश्मीर का किया प्रतिनिधित्व
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। जिले और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का विषय है कि गवर्नमेंट मॉडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल (जीएमबीएचएसएस) राजोेरी के 12वीं कक्षा के छात्र निखिल सूदन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए राष्ट्रीय नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान के आधिकारिक पोस्टर में स्थान मिला है।
देशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे इस 100 सप्ताह के अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशा मुक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

अभियान के आधिकारिक पोस्टर में देशभर से चुनिंदा विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जिनमें निखिल सूदन जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे राजोेरी जिले और जम्मू-कश्मीर के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी निखिल सूदन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान तब मिली थी, जब उनका चयन प्रतिष्ठित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए कड़ी राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से हुआ था। नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का अवसर मिला था। प्रधानमंत्री के साथ उनकी उसी मुलाकात का चित्र अब राष्ट्रीय नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान के आधिकारिक पोस्टर में शामिल किया गया है।

यह पोस्टर देशभर के राज्यों, जिलों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न सरकारी विभागों में नशा विरोधी जन-जागरूकता अभियान के तहत प्रदर्शित किया जा रहा है। निखिल की इस उपलब्धि पर जीएमबीएचएसएस राजोरी, जिले के शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की है। उनका मानना है कि निखिल की सफलता सीमावर्ती जिले के विद्यार्थियों की प्रतिभा और क्षमता का प्रमाण है तथा यह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed