फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Three people and 15 cattle stranded in a flash flood in the Betar River.

Rajouri News: बेतार नदी में अचानक आई बाढ़ में फंसे तीन लोग और 15 मवेशी

विज्ञापन
Three people and 15 cattle stranded in a flash flood in the Betar River.
पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने देर रात सुरक्षित निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव दलान में सोमवार देर शाम अचानक बेतार नदी में बाढ़ आने से नदी के बीच स्थित टापू पर मवेशियों को चराने के लिए गई दो महिलाएं, एक पुरुष और करीब 15 मवेशी बीच नदी में फंस गए।
इस बीच कई घंटे तक बाढ़ का पानी कम होने का इंतजार करने पर भी जब पानी कम नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने पुलिस को लोगों के नदी में फंसे होने की सूचना दी। जिस पर क्षेत्र के चौकी प्रभारी अमित शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा और डीएसपी तानिया गुप्ता पुलिस और एसडीआरएफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और कड़े प्रयासों से तीनों लोगों और मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आज पुंछ में दिन भर मौसम साफ था। इसलिए गांव के लोग मवेशियों को चराने गए थे। शायद पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में बारिश हुई है जिससे बेतार में अचानक बाढ़ आ गई। क्योंकि बेतार पाकिस्तान की तरफ से आती है। गौरतलब है कि पुलिस एवं प्रशासन की तरफ से बार-बार लोगों को इन दिनों नदी नालों से दूर रहने का आग्रह किए जाने के बाद भी लोग इस प्रकार की गलती कर नदी नालों के पास चले जाते हैं। जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। आज इन लोगों को बचाने के लिए नदी में उतरे पुलिस चौकी अजोट के प्रभारी अमित शर्मा का मोबाइल फोन बाढ़ में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed