{"_id":"68fbe2bc2157f5e99002762c","slug":"rajauri-news-addc-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105782-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित कार्यों को समय पर पूरा करें : एडीडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित कार्यों को समय पर पूरा करें : एडीडीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) राजोेरी ने ग्रामीण विकास योजनाओं और बजटीय मदों की प्रगति
विज्ञापन
एडीडीसी ने ग्रामीण विकास योजनाओं और बजटीय मदों की प्रगति की समीक्षा की
राजोरी। एडीडीसी मलिकजादा शेराज उल हक ने शुक्रवार को डाक बंगला में समीक्षा बैठक की। इसमें जिले में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कार्यान्वित की जा रही योजनाओं और बजटीय मदों की प्रगति का आकलन किया गया।
पंचायती राजधानियों के पूंजीगत व्यय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त को बताया गया कि प्रस्तावित 2862 कार्यों में से 2756 के लिए टेंडर जारी की जा चुकी हैं और अब तक 1748 आवंटित किए जा चुके हैं। एडीडीसी ने शेष कार्यों के लिए आवंटन प्रक्रिया दो सप्ताह के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बीडीसी, डीडीसी, एसएसवाई, आकांक्षी पंचायतों और एबीडीपी घटकों के तहतप्रगति की समीक्षा की, साथ ही सीडीएफ कार्यों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने विभाग को सभी लंबित परियोजनाओं की निविदा, आवंटन और क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एडीसी ने अधिकारियों को निर्माणाधीन सभी आवासों के निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा की स्थिति की समीक्षा कर सुचारु मजदूरी वितरण सुनिश्चित करने के लिए लाभार्थियों के ई-केवाईसी पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य योजना अधिकारी मकसूद अहमद, सहायक आयुक्त विकास औकील नवीद, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग, बीडीओ, सहायक अभियंता, संयुक्त अभियंता व अन्य जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित थे।
Trending Videos