{"_id":"69012db90905b683fc0caae6","slug":"rajauri-news-dc-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105805-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
राजोेरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह अभियान की शुरुआत, डीसी ने शासन में पारदर्शिता बनाए रखने पर
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
राजोरी। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ के उपलक्ष्य में डाक बंगला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी एसीबी की ओर से दिलाई गई सत्यनिष्ठा शपथ के साथ हुई। इसमें अधिकारियों ने लोक सेवा में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
डीसी अभिषेक शर्मा ने प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर दिया। उन्होंने कहा कि संस्थाओं में नागरिकों का विश्वास सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक सरकारी कर्मचारी भारत के संविधान के प्रति जवाबदेह है। एसएसपी एसीबी ने दैनिक कार्यों में ईमानदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी अंतरात्मा हमें देख रही है। एडीसी चंद्र प्रकाश ने समाज से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की आवश्यकता पर बल दिया। डीसी एसीबी शमशेर सिंह ने राजस्व विभाग में देखी गई अनुचित प्रथाओं, विशेष रूप से उन पर एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के प्रति प्रतिबद्धता के सिद्धांतों को बनाए रखने की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। यह कार्यक्रम एसएसपी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) राजोेरी-पुंछ रेंज ममता शर्मा और एडीसी (डीवीओ) चंद्र प्रकाश की देखरेख में आयोजित किया गया।
Trending Videos