सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajauri news, education news

Rajouri News: स्कूल में नहीं कोई भी छात्र, धूप सेंकते मिले तीन शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Wed, 29 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
rajauri news, education news
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने किया सरकारी मिडिल स्कूल कप्पा खा का औचक निरीक्षण
Trending Videos



सभी को करण बताओ नोटिस जारी कर किया अटैच


राजोरी। राजोरी शिक्षा जोन मेंं मंगलवार को सरकारी स्कूल मेंं एक भी विद्यार्थी नहीं है और तैनात तीन शिक्षक बिना कुछ पढ़ाए सरकारी खजाने को सेंध लगा रहे थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद हाजिफ शेख ने मंगलवार को सरकारी मिडिल स्कूल कप्पा खा का औचक दौरा किया।
इस दौरान स्कूल मेंं एक भी विद्यार्थी मौजूद नहीं था और शिक्षक स्कूल मेंं बैठकर धूप सेंकते गपशप मेंं व्यस्त थे। अधिकारी ने पाया कि स्कूल मेंं विद्यार्थियों की एडमिशन, अटेंडेंस और पीएम पोषण योजना के तहत कोई भी रिकॉर्ड मेंंटेन नहीं किया गया है। शिक्षक स्कूल मेंं क्यों एक भी विद्यार्थी मौजूद नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले काफी समय से स्कूल में कोई भी विद्यार्थी नहीं है और स्कूल में तैनात तीन शिक्षक बिना किसी काम के मुफ्त में वेतन हासिल कर रहे है। वही मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए सीईओ राजोरी ने स्कूल के सभी तीन शिक्षकोें को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब तलब किया है। इतना ही नहीं स्कूल में तैनात 3 शिक्षकोें शाजिया कोसर को सरकारी बॉयज मिडिल स्कूल मुरादपुर, लोबना जबीन को सरकारी मिडिल स्कूल मोहरा हंजना में और सलमा जबीन को सरकारी मिडिल स्कूल इरवां खेत्र में अटैच कर स्कूल में ताला जड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी किया गया था स्कूल को बंद
वही शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि स्कूल में एक भी विद्यार्थी के दाखिल नहीं होने पर पहले भी स्कूल में ताले लगा कर शिक्षकोें को दूसरे स्कूलों में भेजा गया था, लेकिन स्कूल में तैनात उक्त शिक्षकोें ने लिखित में यह आश्वासन दिया था कि वह बच्चों के दाखिले के लिए कड़े कदम उठाएंगे और घर घर जा कर स्कूल में नामांकन बढ़ाने के लिए मेंहनत करेंगे, लेकिन उसके बावजूद शिक्षक कुछ नहीं कर पाए और बिना काम के वेतन हासिल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed