{"_id":"69091124f283d5e8e7087177","slug":"rajauri-news-education-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105850-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: जिले में शिक्षण व गैर-शिक्षण 919 कर्मचारी ड्यूटी से मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: जिले में शिक्षण व गैर-शिक्षण 919 कर्मचारी ड्यूटी से मिले गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के विभिन्न शिक्षा जोन के तहत आने वाले सरकारी स्कूलों से 919 शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मचारियों को ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया है। डीसी ने सीईओ को निर्देश जारी कर गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीसी ने अपने आदेश में लिखा है कि यह एक गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों का अपने-अपने संस्थानों से अनुपस्थित रहना शिक्षा विभाग के कामकाज और छात्रों के शैक्षणिक हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उपायुक्त ने अधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाए और इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट डीसी कार्यालय को प्रस्तुत की जाए। डीसी ने जेके स्मार्ट अटेंडेंस ऐप से प्राप्त अनुपस्थित व्यक्तियों की क्षेत्रवार सूची तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु सीईओ को सौंप दी है। संवाद
Trending Videos