{"_id":"690670c29971d09b1b008e67","slug":"rajauri-news-farmer-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105837-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोेरी के किसान दो दिवसीय प्रशिक्षण दौरे पर जम्मू रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोेरी के किसान दो दिवसीय प्रशिक्षण दौरे पर जम्मू रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
राजोेरी के किसान के तहत जम्मू के दो दिवसीय प्रशिक्षण दौरे पर रवाना फोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
राजोेरी। कृषि विभाग ने शनिवार को प्रगतिशील किसानों के समूह को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जम्मू भेजा। इसमें सुंदरबनी, नौशेरा, मंजाकोट और डूंगी के किसानों को नामित किया गया है। किसानों के समूह को डीसी अभिषेक शर्मा ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डीसी ने कहा कि यह प्रशिक्षण पहल ज्ञान साझाकरण, अनुभव और कौशल संवर्धन के माध्यम से किसानों की क्षमताओं को मजबूत करने के सरकार के निरंतर प्रयास का हिस्सा है। डीसी ने कहा कि इस अनुभव यात्रा से किसानों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने, कृषि विशेषज्ञों से बातचीत करने और राजोरी में उत्पादकता और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए लागू किए जा सकने वाले सफल मॉडलों को देखने का अवसर मिलेगा।
दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान भाग लेने वाले किसान तकनीकी सत्रों में भाग लेंगे, लाइव प्रदर्शन देखेंगे और वैज्ञानिक खेती व जलवायु-अनुकूल कृषि की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मॉडल फार्मों, निजी नर्सरियों और आईसीएआर अनुसंधान केंद्रों का दौरा करेंगे। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी राजेश वर्मा, क्षेत्र विकास अधिकारी राज कुमार शर्मा, एसडीएओ कश्मीर सिंह और सहायक कृषि अधिकारी मुरादपुर आफताब भट्ट मौजूद रहे।
Trending Videos