{"_id":"68c5dd6641b2a6368a0933ec","slug":"rajauri-news-protest-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105487-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: मेहराज पर पीएसए लगाने के विरोध में युवा नेकां का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: मेहराज पर पीएसए लगाने के विरोध में युवा नेकां का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
डोडा के विधायक पर पीएसए लगाने के विरोध मे राजोरी मे युवा नेका का प्रदर्शन फोटो
विज्ञापन
राजोरी-जम्मू हाईवे बंद करने का किया प्रयास, पुलिस ने रोका
राजोरी। आम आदमी पार्टी से डोडा के विधायक मेहराज मलिक पर पीएसए लगाए जाने के विरोध में शनिवार को राजोरी में युवा नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शनिवार को प्रदर्शन किया। सलानी क्षेत्र में नेकां के युवा नेता शफक्कत मीर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने भाजपा, एलजी और डीसी के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने राजोरी-जम्मू हाईवे बंद करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मीर ने मेहराज मलिक पर पीएसए लगाने को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि मेहराज मलिक पर पीएसए लगाकर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। भाजपा के इशारे पर मेहराज मलिक के खिलाफ पीएसए लगाया गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर मेहराज मलिक पर लगाए पीएसए को नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेहराज की गिरफ्तारी बिल्कुल गलत है। वे किसी भी रूप से डोडा जिले की शांति के लिए खतरा नहीं थे। अगर चुनी हुई सरकार के प्रतिनिधि के खिलाफ ऐसा बर्ताव होगा तो जम्मू-कश्मीर के लिए लोकतंत्र में विश्वास करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने मेहराज मलिक को रिहा करने की मांग की है।
Trending Videos