{"_id":"6909107361bf4dd4340f15d0","slug":"rajauri-news-protest-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105846-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: महिला कांग्रेस कमेटी ने मंजाकोट में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: महिला कांग्रेस कमेटी ने मंजाकोट में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। महिला कांग्रेस कमेटी ने मंजाकोट में विरोध रैली निकाली। रैली में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और रिहायशी इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का विरोध किया।
सरपंच रुकसाना कौसर ने कहा कि हम अपना विरोध जारी रखेंगे और घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। ये मीटर गरीब परिवारों पर बोझ बन गए हैं। महिला कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की कि जब तक सरकार स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला वापस नहीं ले लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय निवासियों की भारी भागीदारी और समर्थन के बीच रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि पहले उमर सरकार ने मुफ्त बिजली देने कि घोषणा कर वोट लिए। इस प्रदर्शन में राज्य महासचिव परवीन कौसर, जबीदा और अमृत बेगम शामिल हुईं। संवाद
Trending Videos