{"_id":"69027b0e2dcd950250024bb0","slug":"rajauri-news-sports-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105812-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: जीडीसी नौशेरा ने जीडीसी सुंदरबनी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: जीडीसी नौशेरा ने जीडीसी सुंदरबनी को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
सरकारी पीजी कॉलेज राजोेरी में अंतर-कॉलेजिएट क्रिकेट पुरुष टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ फोटो
- फोटो : Sanvad
विज्ञापन
प्रोफेसर जमीर अहमद मिर्जा ने पूल बी पुंछ-राजोेरी जोन के मैचों का उद्घाटन किया
सरकारी पीजी कॉलेज राजोेरी में अंतर-कॉलेजिएट क्रिकेट पुरुष टूर्नामेंट शुरू
राजोेरी। सरकारी पीजी कॉलेज राजोेरी के खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग ने कॉलेज के खेल मैदान में पुंछ-राजोेरी जोन के पूल बी के लिए अंतर-कॉलेजिएट क्रिकेट पुरुष टूर्नामेंट 2025 का उत्साह और भागीदारी के साथ उद्घाटन किया।
मेजबान कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जमीर अहमद मिर्जा ने उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों से भी बातचीत की।
खेल समिति के संयोजक डॉ. जाकिर हुसैन कालिस ने स्वागत भाषण दिया। उद्घाटन मैच जीडीसी नौशेरा और जीडीसी सुंदरबनी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीडीसी सुंदरबनी ने 20 ओवरों में 122 रन का मामूली स्कोर बनाया। जीडीसी नौशेरा के उदय बख्शी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में 26 रन देकर चार विकेट लिए। जीडीसी नौशेरा ने लक्ष्य का आसानी से पीछा करते हुए आठ विकेट से जीत हासिल की। कप्तान अर्जुन खोखर ने मात्र 25 गेंदों पर आठ छक्कों और 6 चौकों की मदद से 76 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
मैच का संचालन गुलाम मुस्तफा और दीपक कुमार ने किया जबकि शमशीर अहमद स्कोरर रहे। उद्घाटन समारोह में मेजबान संस्थान के कर्मचारियों, छात्रों और खेल प्रेमियों की एक बड़ी भीड़ उमड़ी। शारीरिक निदेशक मुकेश कुमार ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी योगदानकर्ताओं के सहयोग और समन्वय के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद
Trending Videos