सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Security personnel informed students about the adverse effects of drug abuse.

Rajouri News: जवानों ने विद्यार्थियों को दी नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी

विज्ञापन
Security personnel informed students about the adverse effects of drug abuse.
विज्ञापन
भारतीय सेना ने जबरा (कुलाली) में चलाया नशा मुक्ति जागरुकता अभियान




संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरुकता अभियान चलाया गया। भारतीय सेना की ओर से राजोेरी जिले के जबरा (कुलाली) स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों और जवानों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें नशे की लत के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसकी शिक्षा, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक जीवन पर भी गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जीवन में सही निर्णय लेने, बुरी संगत और नकारात्मक प्रभावों से दूर रहने तथा सकारात्मक आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम में कुल 63 विद्यार्थियों ने भाग लिया और पूरे सत्र के दौरान उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed