{"_id":"6a250d14af12e347290983b7","slug":"tributes-paid-to-army-officer-killed-during-anti-terror-operations-in-rajouri-jammu-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri: ऑपरेशन शेरूवाली के दौरान बलिदान हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी, सेना ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri: ऑपरेशन शेरूवाली के दौरान बलिदान हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी, सेना ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में ऑपरेशन शेरूवाली के दौरान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में खाई में गिरने से बलिदान हो गए।
श्रद्धांजलि देते एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में चल रहे ऑपरेशन शेरूवाली के दौरान बलिदान हुए सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को व्हाइट नाइट कोर ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम राजोरी के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान लेफ्टिनेंट गोस्वामी का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरी खाई में गिर गए।
व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल पी. के. मिश्रा और कोर के सभी अधिकारियों एवं जवानों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लेफ्टिनेंट गोस्वामी का बलिदान सेना के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, खड़ी चट्टानों और प्रतिकूल मौसम के बीच ऑपरेशनल ड्यूटी निभाते हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।
कोर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत अधिकारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अधिकारियों के अनुसार, लेफ्टिनेंट गोस्वामी सुरक्षाबलों के ऑपरेशन शेरूवाली का हिस्सा थे। यह अभियान राजोरी जिले के डोरिमल गंभीर मुगला क्षेत्र में लगातार 15वें दिन भी जारी है। अभियान का उद्देश्य जंगलों में छिपे दो से तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों का पता लगाना है।