सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Bandipora, Multi Car Parking, Building Crack, Video Viral

Srinagar News: मल्टी कार पार्किंग भवन में दरारें, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Bandipora, Multi Car Parking, Building Crack, Video Viral
विज्ञापन
- बांदीपोरा के गुलशन चौक में हाल ही में शुरू की गई पार्किंग सुविधा, डीसी ने कहा-मामले की जांच की जाएगी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदीपोरा। गुलशन चौक स्थित हाल ही में शुरू गई मल्टी कार पार्किंग सुविधा की संरचनात्मक स्थिति को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं। केवल दो हफ्तों से कम समय में ही भवन के कुछ हिस्सों में दरारें दिखने लगी हैं। इस संबंध में वीडियो वायरल होने के बाद डीसी ने कहा, मामले की जांच की जाएगी।
यह मुद्दा तब सामने आया जब एक स्थानीय युवा ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो पोस्ट किया जो वायरल हो गया। वीडियो में भवन में दरारें नजर आ रही हैं। वीडियो में उस युवा ने पार्किंग संरचना के एक हिस्से में हुए नुकसान को उजागर किया और दावा किया कि समान दरारें एक अन्य स्लैब में भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग और व्यापारी निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कई करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह बहु स्तरीय पार्किंग कॉम्प्लेक्स लंबे समय से शहर के स्थानीय निवासियों और व्यापारियों की मांग थी। स्थानीय निवासी बशीर अहमद का कहना था कि पार्किंग खोलने के कुछ ही दिनों में इसमें दरारें दिखाई देना अब जांच का विषय बन गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भवन को जनता के सामने खोलने से पहले उचित संरचनात्मक निरीक्षण किए गए थे। अधिकारियों को तुरंत भवन की जांच करनी चाहिए। यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह पार्किंग वाहनों और लोगों के लिए सुरक्षित है।
एक अन्य स्थानीय व्यापारी मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि इस परियोजना को पूरा होने में सात साल से अधिक समय लग गया। लोग एक मजबूत संरचना की उम्मीद कर रहे थे। यह निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाता है। लोगों ने अधिकारियों से मांग की है कि दरारों के कारण का पता लगाने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुविधा का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण और संरचनात्मक ऑडिट करें। वहीं इस संदर्भ में डीसी इंदु कंवल चिब ने कहा कि प्रशासन इस मामले की जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed