{"_id":"69b9c38bfd74ff7019072e58","slug":"srinagar-leopard-seen-in-sopore-peoples-in-terror-srinagar-news-c-10-lko1021-861149-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सोपोर और रफियाबाद में तेंदुए के दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सोपोर और रफियाबाद में तेंदुए के दिखने से दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों ने की जल्द पकड़ने की अपील, वन्यजीव विभाग ने संवेदनशील जगहों पर लगाए छह पिंजरे
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बारामुला के सोपोर और रफियाबाद के कुछ हिस्सों में बार-बार तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग वन्यजीव विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की अपील कर रहे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में तेंदुआ देखे जाने की कई सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। करीब एक सप्ताह पहले बोहरीपोरा इलाके में तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों में विभाग का एक कर्मचारी और दो आम नागरिक शामिल थे। इस घटना के बाद से लोगों ने कई इलाकों में तेंदुए की हलचल की सूचना दी है। इनमें रफियाबाद का सीलू, सोपोर का मॉडल टाउन, ग्रीन टाउन और हरितार गांव शामिल हैं।
वन्यजीव वार्डन इंतसार सुहेल ने बताया कि विभाग को हर दिन तेंदुआ देखे जाने की दो से ज्यादा खबरें मिलती हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में टीमें तैनात कर दी गई हैं। रात में गश्त की जा रही है। विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए संवेदनशील जगहों पर छह से अधिक पिंजरे भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ रिपोर्टें बाद में अफवाह साबित हुईं। फिर भी हम हर जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि तेंदुए की हलचल मुख्य रूप से रफियाबाद के गांवों में है। इसमें एक या दो तेंदुए शामिल हो सकते हैं।
बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने से डर रहे
इस बीच स्थानीय लोगों ने बार-बार तेंदुआ देखे जाने पर अपनी चिंता व्यक्त की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे और बुजुर्ग शाम ढलने के बाद घर से बाहर निकलने से डरते हैं। उन्होंने वन्यजीव विभाग से अपील की है कि वे अपने प्रयासों में तेजी लाएं और आगे होने वाले हमलों को रोकने के लिए तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ें।
Trending Videos