{"_id":"69b9c3c38ca8b20dbc0ffacb","slug":"srinagar-mareen-cammando-indian-navy-injured-uri-srinagar-news-c-10-jmu1052-861452-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: उड़ी में झेलम नदी में गिरा मरीन कमांडो, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: उड़ी में झेलम नदी में गिरा मरीन कमांडो, हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक महिला के नदी में कूदने के बाद शुरू किया गया था संयुक्त बचाव अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। झेलम नदी में चलाए गए बचाव अभियान के दौरान मंगलवार को नौसेना का एक मरीन कमांडो (मार्कोस) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उड़ी इलाके में एक महिला के झेलम नदी में कूदने के बाद संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया था।
अधिकारियों के मुताबिक उड़ी के लगमा की निवासी बताई जा रही एक महिला ने चंदनवारी स्थित लकड़ी के पैदल पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) बारामुला और नागरिक सुरक्षा इकाई उड़ी की टीमों ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि नौसेना की मार्कोस इकाई के जवानों सहित अतिरिक्त बल के साथ मंगलवार को बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया।
इस दौरान मार्कोस का एक जवान नदी में गिर गया और कई मिनट तक तेज धारा में बहता रहा। इसके बाद साथी दल के सदस्यों ने उसे बाहर निकाला। एएस बडोरिया नाम के इस कमांडो को गंभीर चोटें आईं और बचाए जाने पर वह बेहोशी की हालत में था। उसे तुरंत उपचार के लिए बोनियार स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने बताया कि घायल जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीच लापता महिला की तलाश जारी है। बचाव दल नदी के विभिन्न हिस्सों की छानबीन कर रहे हैं।
Trending Videos