सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather, Cloudy Sky

Srinagar News: दिनभर छाए रहे बादल, आज हो सकती है हल्की बारिश

विज्ञापन
Srinagar, Weather, Cloudy Sky
छाए बादलों के बीच श्रीनगर की डल झील में ​शिकारे। संवाद
विज्ञापन
- 20 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, किसानों को खेती के काम रोकने की सलाह
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। घाटी में लगभग सभी जगह अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के पास है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार 18-20 मार्च को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर विशेषकर रात व सुबह के समय रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना है। 21-23 मार्च को आम तौर पर मौसम शुष्क रहेगा। 24-25 मार्च को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
यात्री और परिवहनकर्ता जो ऊंचे इलाकों और महत्वपूर्ण दर्रों से होकर यात्रा कर रहे हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे 20 मार्च तक खेती-बाड़ी के काम रोक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed