{"_id":"69b9c4c7274416ee3c00306a","slug":"srinagar-fire-three-building-caught-man-died-from-vehicle-hit-srinagar-news-c-10-lko1021-861152-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आग लगने से तीन इमारतें जलीं, बैक करते दमकल गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आग लगने से तीन इमारतें जलीं, बैक करते दमकल गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
अनंतनाग के पहलगाम में घरों में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
- प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के लारीपोरा की घटना, असल रिसोर्ट में लगी भीषण आग
-एलपीजी सिलिंडरों में धमाके के बाद फैली आग, काबू पाने में करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अनंतनाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में सोमवार देर रात आग लगने से तीन इमारतें और एक वाहन जल गया। कई एलपीजी सिलिंडरों में धमाके होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। वहीं आग बुझाने के बाद लौट रही एक दमकल गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में लारीपोरा स्थित असल रिसोर्ट में भीषण आग लग गई। आग ने तीन इमारतों और एक वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि कई एलपीजी सिलिंडरों में धमाके होने से आग बुझाने में विभाग के कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर काबू पा लिया गया लेकिन इस हादसे में होटल की तीन इमारतों और एक गाड़ी जल गई। उन्होंने बताया कि एक अलग घटना में पास के ही एक होटल कर्मचारी की दमकल वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब आग बुझाकर एक दमकल गाड़ी वापस जा रही थी। दरअसल चालक गाड़ी को बैक (पीछे) कर रहा था तभी उसकी चपेट में आने से 31 वर्षीय होटल कर्मी की मौत हो गई।
मृतक की शिनाख्त हुटमुराह मट्टन के रहने वाले मनजीत सिंह के तौर पर हुई है। वह पहलगाम के होटल द वेव लॉज में काम करता था। अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद होटल कर्मी को तुरंत इलाज के लिए उपजिला अस्पताल (एसडीएच) पहलगाम ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि आग से नईबस्ती अनंतनाग के रहने वाले मोहम्मद इकबाल पहलवान के रिसॉर्ट में संपत्ति को बहुत नुकसान हुआ। आग में दो तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से जल गई। एक अन्य इमारत को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा होटल की एक अपनी गाड़ी (डीएल8सीवी-0555) भी आग की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि जैसे ही आग लगी होटल स्टाफ और अन्य स्थानीय लोगों की ओर से कुछ गेस्ट और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
Trending Videos