सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Tourist Attract From, Flower Beds, Gandherbal

Srinagar News: गांदरबल में सरसों के फूल पर्यटकों को कर रहे हैं आकर्षित

विज्ञापन
Srinagar, Tourist Attract From, Flower Beds, Gandherbal
गांदरबल में सरसों के खेत में पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
- वाहन रोककर खेतों में सेल्फी और फोटो लेते दिखाई दे रहे हैं सैलानी
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग के किनारे खिले सरसों के पीले फूल सोनमर्ग के मशहूर पर्यटन स्थल की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण के तौर पर उभर रहे हैं। कई जगहों पर इस समय पूरी तरह खिले पीले फूलों से भरे खेत आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
सरसों के फूल और उनके पीछे बर्फ से ढकी पहाड़ियां सैलानियों को एक अलग ही अनुभव करा रही हैं। इनमें से कई लोग इस खूबसूरत नजारे को निहारने के लिए सड़क किनारे आम तौर पर रुकते हुए देखे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सोनमर्ग की ओर जाने वाले पर्यटक अक्सर इन फूलों की एक झलक पाते ही अपनी गाड़ियां रोक लेते हैं। बाहर निकलकर तस्वीर खींचते हैं और पूरे इलाके में फैली सरसों की इस बहार का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसों के खेतों ने हमें आगे जाने ही नहीं दिया : शिवानी
पंजाब के जालंधर से आई एक पर्यटक शिवानी ने कहा, सरसों के खेतों को देखकर हम यहां रुक गए। इन खेतों ने हमें आगे जाने ही नहीं दिया। हमारे वहां भी सरसों के खेत होते हैं लेकिन यह जो खेत हैं बर्फीली पहाड़ियों के दामन में हैं जो बहुत ही खूबसूरत नजारा पेश करते हैं। यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। हम बहुत पहले कश्मीर आए थे और अब फिर से आए हैं। हम यहां तस्वीरें लेने के लिए रुके थे। अब सोनमर्ग की ओर जा रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे हम जन्नत में आ गए हों।
मनमोहक नजारों ने इस अनुभव को यादगार बना दिया : सीमा
पंजाब की एक और पर्यटक सीमा वर्मा ने कहा कि इन खिले हुए खेतों ने उनकी कश्मीर यात्रा के आकर्षण को और भी बढ़ा दिया है। इन सरसों के फूलों को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। हम इस नजारे का पूरा आनंद ले रहे हैं और मैं देख सकती हूं कि कई पर्यटक इस खूबसूरती को निहारने के लिए यहां रुक रहे हैं। हमें कश्मीर की बहुत याद आएगी और हम अपने दोस्तों से भी कहेंगे कि वे कम से कम एक बार यहां जरूर घूमने आएं। उन्होंने यह भी कहा कि यहां के साफ-सुथरे माहौल और मनमोहक नजारों ने इस अनुभव को और भी यादगार बना दिया है।
कनाडा में वीडियो कॉल कर कश्मीर की खूबसूरती दिखाई : स्नेहा
कनाडा से आई एक पर्यटक स्नेहा ने कहा कि सरसों के फूलों को अपनी आंखों से देखना एक अनोखा अनुभव था। इससे पहले मैंने सरसों के खेत सिर्फ फिल्मों पर ही देखे थे।मैंने तो कनाडा में रहने वाले अपने दोस्तों को वीडियो कॉल करके भी कश्मीर की यह खूबसूरती दिखाई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरसों के फूलों के खिलने से सोनमर्ग की यात्रा पर निकले पर्यटकों को राह में एक छोटा लेकिन यादगार पड़ाव मिल गया है। इससे स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलता है। जो कोई भी रुकता है वो आसपास के ढाबों और दुकानों पर चाय पीते हैं। खरीदारी भी करते हैं। अच्छा लगता है कि जब लोग अच्छी यादें लेकर लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed