फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Body of Drowned Sopore Boy Recovered After Three-Day Search; Locals Hail Army, SDRF, MARCOS and Police

Jammu Kashmir: सोपोर में तीन दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, आखिरकार नदी से मिला बच्चे का शव

Tue, 04 Aug 2026 04:56 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 04 Aug 2026 04:56 PM IST
सार

सोपोर में नदी में डूबे बच्चे का शव तीन दिन तक चले संयुक्त सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
Body of Drowned Sopore Boy Recovered After Three-Day Search; Locals Hail Army, SDRF, MARCOS and Police
बचाव अभियान - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में नदी में डूबे बच्चे का शव तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया। बच्चे की तलाश के लिए लगातार तीन दिनों तक बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बच्चा नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया था। घटना के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय नौसेना की विशेष इकाई मार्कोस, भारतीय सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया।

तीन दिन तक चला सर्च ऑपरेशन
बचाव दलों ने लगातार तीन दिनों तक नदी और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीमों ने अभियान जारी रखा और आखिरकार बच्चे का शव बरामद कर लिया।

स्थानीय लोगों ने बचाव दलों का जताया आभार
बच्चे का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने भारतीय सेना, एसडीआरएफ, मार्कोस, सोपोर पुलिस और स्वयंसेवकों की सराहना की। लोगों ने कहा कि सभी एजेंसियों ने आपसी समन्वय और पूरी प्रतिबद्धता के साथ अभियान चलाया और अंतिम समय तक बच्चे की तलाश जारी रखी।

बेहतर बचाव संसाधनों की उठाई मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में आपदा राहत व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अतिरिक्त रेस्क्यू बोट, आधुनिक उपकरण और पर्याप्त प्रशिक्षित कर्मियों की व्यवस्था की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed