{"_id":"6a4b77932f8da2061906e64f","slug":"dalai-lama-s-91st-birthday-in-leh-today-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dalai Lama 91st Birthday in Leh: लद्दाख में उत्सव का माहौल, दलाई लामा के जन्मदिवस पर जुटेंगे हजारों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dalai Lama 91st Birthday in Leh: लद्दाख में उत्सव का माहौल, दलाई लामा के जन्मदिवस पर जुटेंगे हजारों श्रद्धालु
Mon, 06 Jul 2026 03:08 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 06 Jul 2026 03:08 PM IST
सार
लेह में 14वें दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस के अवसर पर जिवेत्सल मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
दलाई लामा
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख बौद्ध एसोसिएशन और लद्दाख गोंपा एसोसिएशन की ओर से 6 जुलाई को लेह के जिवेत्सल में तिब्बतन बौध गुरु 14वें दलाई लामा का 91वां जन्मदिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। समारोह में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में परम पावन की दीर्घायु के लिए प्रार्थना, केक काटने का समारोह तथा उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लद्दाख के विभिन्न मठों से भिक्षु-भिक्षुणियां तथा केंद्र शासित प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से कई विशिष्ट अतिथि भी समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धालुओं से सुबह 7 बजे तक जिवेत्सल मैदान पहुंचने का आग्रह किया गया है जबकि बौध गुरु के सुबह 8:45 बजे पहुंचने की संभावना है। इस बीच जिला पुलिस लेह ने यातायात को सुचारु बनाए रखने और आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन