श्रीनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव: आज कोई उड़ान नहीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
श्रीनगर एयरपोर्ट से सोमवार को किसी भी कमर्शियल उड़ान का संचालन नहीं किया गया, क्योंकि एयरलाइंस अपने उड़ान शेड्यूल को दोबारा व्यवस्थित कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर एयरपोर्ट से सोमवार को किसी भी कमर्शियल विमान का संचालन नहीं किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, एयरलाइंस फिलहाल उड़ान सेवाओं के शेड्यूल को पुनः व्यवस्थित कर रही हैं, जिसके कारण अस्थायी रूप से उड़ानें स्थगित हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पहले सोमवार और मंगलवार को रनवे पूरी तरह बंद रखने को लेकर जारी नोटिस टू एयरमेन (नोटैम ) को अब वापस ले लिया गया है, जिससे दिन के समय नियमित उड़ान संचालन की संभावना बनी है।
श्रीनगर एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए कहा कि आज कोई भी निर्धारित वाणिज्यिक उड़ान संचालित नहीं होगी। एयरलाइंस नई परिस्थितियों के अनुसार अपने उड़ान कार्यक्रम को अपडेट कर रही हैं, जिसमें कुछ समय लग सकता है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से उड़ानों की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर लें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। उन्होंने यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की भी अपील की है।