{"_id":"6a104354071955f3ab0c5cb9","slug":"drug-racket-operating-under-the-guise-of-pharmacies-busted-in-pattan-two-arrested-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला में ड्रग नेटवर्क पर वार: दवा दुकानों की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामुला में ड्रग नेटवर्क पर वार: दवा दुकानों की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 22 May 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार
बारामुला के पट्टन में पुलिस ने मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और दो मेडिकल प्रतिष्ठानों को सील कर दिया।
सुरक्षाबल।
- फोटो : फिरदौस अहमद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस ने पट्टन में शुक्रवार को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यहां मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशीली दवाओं के अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही दो मेडिकल प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।
थाना पट्टन को सूचना मिली थी कि यादीपोरा निवासी मुसादिक रशीद याटू ट्रामा अस्पताल पट्टन के पास मूसा मेडिकेट स्टोर चलाता है। वह युवाओं को चोरी-छिपे नशीली दवाएं बेच रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जेएमआईसी कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद पुलिस ने एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर और गवाहों की मौजूदगी में मूसा मेडिकेट पर छापा मारा। आरोपी मुसादिक को नशीली दवाएं बेचते रंगेहाथ पकड़ा गया। उससे ट्रामाडोल की 7 स्ट्रिप, कुल 105 टैबलेट जब्त की गईं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे नशीली दवाएं शेरपोरा बंगिल निवासी इरफान यूसुफ वानी सप्लाई करता था। इरफान जीडीसी पट्टन के पास वानी फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर चलाता है। वह बिना बिल व कानूनी प्रक्रिया के नशीली दवाएं सप्लाई कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने वानी फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर पर छापा मारा। साथ ही आरोपी के शेरपोरा बंगिल स्थित घर की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाशी के दौरान 69 स्ट्रिप एटिसोमा-0.25 एटिजोलम की कुल 690 टैबलेट और क्लोप्रैक्स-बी20 की 10 स्ट्रिप, कुल 100 टैबलेट बरामद हुईं। इन्हें एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और ड्रग कंट्रोल ऑफिसर की मौजूदगी में सील कर दिया गया। दूसरे आरोपी इरफान यूसुफ वानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।जांच के दौरान ड्रग कंट्रोल ऑफिसर और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने दोनों मेडिकल प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, एक टैब, एक डीवीआर और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इनकी फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जाएगी।
Trending Videos
पुलिस अब इस नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि सप्लाई चेन और इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार या नशाखोरी से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस से साझा करें ताकि समाज को इस बुराई से बचाया जा सके।