सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Politics Heats Up Over 'Missing' Posters of CM Omar Abdullah

सीएम उमर के 'लापता' पोस्टरों पर सियासत गरम: फारूक अब्दुल्ला बोले- भाजपा के पास करने को इससे बेहतर कुछ नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 22 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के 'लापता' पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर की राजनीति गरमा गई है, जिस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पलटवार किया। नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास इससे बेहतर कोई काम नहीं है और कांग्रेस-नेकां गठबंधन पूरी तरह मजबूत है।

Politics Heats Up Over 'Missing' Posters of CM Omar Abdullah
सीएम उमर अब्दुल्ला को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा द्वारा जारी किए गए 'लापता' पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा द्वारा जारी किए गए 'लापता' पोस्टरों के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इन पोस्टरों में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री पिछले 10 दिनों से लापता हैं और उनके ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी गई है। खबरों के अनुसार उमर अब्दुल्ला निजी दौरे पर देश से बाहर हैं।



इस मामले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने भाजपा पर हमला बोला है। नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा के पास इससे बेहतर कोई काम नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना राजनीतिक अभियान चला रही है और उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं। हमें हर बात का जवाब देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने यह बयान हजरतबल दरगाह में जुमे की नमाज के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कांग्रेस और नेकां गठबंधन पर उठ रहे सवालों को भी खारिज करते हुए कहा कि गठबंधन पूरी तरह मजबूत है और इसे लेकर फैलाई जा रही बातें केवल अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी ही इस तरह की बातें फैला रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. अब्दुल्ला ने कहा कि इसका जवाब राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी को ही देना चाहिए। हालांकि उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को लेकर चिंता जताई और उम्मीद व्यक्त की कि ईरान और अमेरिका के बीच हालात जल्द सामान्य होंगे।

पीओके में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड बुरहान हमजा की हत्या के सवाल पर डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हर दिन हत्याएं हो रही हैं और जम्मू में मुसलमानों के घर तोड़े जा रहे हैं, जो एक साजिश का हिस्सा है।

जम्मू के सिधरा इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी पार्टी या सरकार का कोई हाथ नहीं है और इसकी जांच जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुज्जर समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि यही लोग सीमावर्ती इलाकों में देश के सबसे बड़े सहयोगी रहे हैं।

पीडीपी द्वारा लगाए गए आरोपों कि जम्मू-कश्मीर सरकार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मॉडल पर काम कर रही है, इस पर भी डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति के लिए पीडीपी जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने में पीडीपी की भूमिका रही और अब वही लोग सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed