सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Female cricketer extorted Rs 63.61 lakh by threatening to make her obscene chat public

डिजिटल ब्लैकमेलिंग केस: अश्लील चैट का डर दिखाकर कारोबारी से ठगे 63.61 लाख, महिला क्रिकेटर समेत तीन गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 24 Apr 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सेक्सटॉर्शन और रंगदारी के मामले में जम्मू-कश्मीर की महिला क्रिकेटर फरखंदा अजीज खान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अश्लील चैट सार्वजनिक करने की धमकी देकर एक कारोबारी से करीब 63.61 लाख रुपये की वसूली की गई।

Female cricketer extorted Rs 63.61 lakh by threatening to make her obscene chat public
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर टी-20 लीग की एक महिला क्रिकेटर, उसके भाई और एक अन्य साथी ने अश्लील चैट सार्वजनिक करने का डर दिखा मुंबई के कारोबारी से 63.61 लाख रुपये ऐंठ लिए। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीनों को सेक्सटॉर्शन और रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


सूत्रों के अनुसार, क्रिकेटर फरखंदा अजीज खान (30) और उसके भाई बाजिल अजीज खान (27) को दिल्ली के एक होटल से पकड़ा गया। वहीं सहयोगी इम्तियाज वानी (22) को श्रीनगर में दबोचा गया। फरखंदा दिल्ली-एनसीआर के अंकुर विहार में रहती है जबकि बाजिल और वानी जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। मुंबई के 28 वर्षीय व्यवसायी के अनुसार उसका फरखंदा से 2024 में संपर्क हुआ था। आरोप है कि फरखंदा ने उनके साथ अश्लील बातचीत शुरू की और बाद में जरूरतों का हवाला देकर पैसों की मांग की। इन्कार करने पर आरोपियों ने उनकी निजी बातचीत को सार्वजनिक करने और जेल भिजवाने की धमकी दी। कारोबारी ने अप्रैल 2024 से इस साल जनवरी के बीच कुल 32 बार में लगभग 23.61 लाख रुपये फरखंदा के खाते में ट्रांसफर किए। जांच में पता चला कि इस रकम का एक बड़ा हिस्सा वानी और कुछ हिस्सा फरखंदा के पिता अब्दुल अजीज खान के खाते में भी भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पता लगा रही कि कहीं और को तो शिकार नहीं बनाया
इस साल जनवरी में आरोपियों ने चैट के स्क्रीनशॉट होने का दावा करते हुए पीड़ित से 40 लाख रुपये और वसूले। पीड़ित की शिकायत पर मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं इस गिरोह ने और भी लोगों को तो अपना शिकार नहीं बनाया है। जबरन वसूली गई रकम का इस्तेमाल कहां किया गया, इसका भी पता लगाया जा रहा है। हालांकि जम्मू-कश्मीर पुलिस का इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed