{"_id":"69ea72895a9177b6c003c62a","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-895430-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बारामुला में घर में घुसी मादा तेंदुआ और तीन शावक, सुरक्षित रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बारामुला में घर में घुसी मादा तेंदुआ और तीन शावक, सुरक्षित रेस्क्यू
विज्ञापन
तेंदुए के शावक के साथ वनकर्मी।
- फोटो : baramula news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारामुला। जिले के पुराने शहर स्थित अल-मुस्तफा कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मादा तेंदुआ अपने तीन शावकों के साथ एक रिहायशी घर में घुस गई। बताया गया कि मादा तेंदुआ अपने बच्चों को घर के अंदर छोड़कर बाहर निकल गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग जम्मू-कश्मीर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे इलाके को घेर लिया गया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।
संयुक्त टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वन्यजीव विभाग की टीम ने मादा तेंदुए और उसके तीनों शावकों को सुरक्षित पकड़ लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि सभी जानवरों को फिलहाल निगरानी में रखा गया है और आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जाएगा। घटना के बाद इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X