सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   NIA attaches property in militancy related case RC-01 of 2020.

आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन: 2020 आतंकी मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, बडगाम में जमीन कुर्क

अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 24 Apr 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक आतंकी मामले से जुड़े आरोपी तफजुल हुसैन परिमू की 11.5 मरला जमीन कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई यूएपीए के तहत दर्ज केस में की गई।

NIA attaches property in militancy related case RC-01 of 2020.
आतंकी मामले से जुड़े आरोपी तफजुल हुसैन की संपत्ति जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकी मामले से जुड़े एक आरोपी की संपत्ति कुर्क कर दी। यह कार्रवाई एसके बाग इलाके में की गई, जहां लगभग 11.5 मरला जमीन को जब्त किया गया।

अधिकारियों के अनुसार यह जमीन तफजुल हुसैन परिमू की है, जो श्रीनगर के नौगाम स्थित शेख-उल-आलम कॉलोनी का निवासी है और यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले में आरोपी है। फिलहाल वह एनआईए की हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

NIA attaches property in militancy related case RC-01 of 2020.
आतंकी मामले से जुड़े आरोपी तफजुल हुसैन की संपत्ति जब्त - फोटो : अमर उजाला
यह मामला आरसी 01/2020/एनआईए/जेएमयू के तहत दर्ज है, जिसमें यूएपीए, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं शामिल हैं। एनआईए का कहना है कि यह कार्रवाई आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क और उसकी आर्थिक गतिविधियों को कमजोर करने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed